बालों में कौन सा तेल नहीं लगाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 09:35

बालों के लिए नुकसानदायक तेल (Worst Oil For Hair in Hindi) :-

1. अरंडी का तेल (Castor Oil)

बालों में अरंडी का तेल लगाना नुकसानदायक हो सकता है। अरंडी के तेल का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। लेकिन अरंडी के तेल का इस्तेमाल बालों में करना नुकसानदायक हो सकता है। बहुत से लोगों को अरंडी के तेल से एलर्जी भी होती है, ऐसे लोगों के लिए अरंडी का तेल उनके बालों को कमजोर कर सकता है। बालों में अरंडी के तेल का इस्तेमाल करने से बालों में तेज दर्द हो सकता है। इससे स्कैल्प पर मौजूद बाल उलझे रहेंगे।

2. जैतून का तेल (Olive Oil)

बालों के लिए जैतून का तेल बेहद अच्छा माना जाता है। लेकिन इसका सीधा बालों पर इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। बालों में जैतून के तेल का सीधा इस्तेमाल बालों को अधिक भारी बना सकता है। जैतून के तेल में मौजूद ओलेयूरोपिन नामक यौगिक बालों के विकास को प्रभावित करता है। इसके अलावा जैतून का तेल भी प्रकृति में कॉमेडोजेनिक होता है जिसका अर्थ है कि यह छिद्रों को बंद कर देता है और मुंहासों को ट्रिगर करता है। ऐसे लोग जिन्हें मुहांसों की समस्या है उन्हें बालों में जैतून का तेल नहीं लगाना चाहिए।

3. मिनरल ऑयल (Mineral Oil) :-

खनिज या मिनरल ऑयल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनका बालों पर इस्तेमाल बहुत नुकसानदायक माना जाता है। इसमें मौजूद पैराफिन मोम और पेट्रोलियम बालों के लिए नुकसानदायक होता है। बालों में मिनरल ऑयल का इस्तेमाल करने से बाल झड़ने की समस्या बढ़ती है और इससे स्कैल्प को काफी नुकसान होता है।

4. कपूर का तेल (Camphor Oil)

बहुत से लोग बालों में कपूर का तेल कई समस्याओं को दूर करने के लिए लगाते हैं लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। कपूर के तेल के साइड इफेक्ट्स के कारण बालों में इसका इस्तेमाल नुकसानदायक होता है। बालों में कपूर का तेल लगाने से सिर की त्वचा रूखी हो सकती है और मुंहासे, रैशेज और फंगल इंफेक्शन भी हो सकते हैं। चूंकि यह खोपड़ी पर कठोर हो जाता है, इसलिए इसका इस्तेमाल नुकसानदायक होता है।

5. नींबू का तेल (Lemon Oil)

तेल के साथ नींबू का रस बालों में तमाम लोग लगाते हैं। कुछ लोग तो सिर पर सीधे ही नींबू का रस लगाते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नींबू सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसमें मौजूद तत्व बालों को सिकोड़ने का काम करते हैं जिसकी वजह से आपके बाल बेजान और पतले हो सकते हैं। ड्राई हेयर वाले लोग अगर बाल में नींबू का रस लगाते हैं तो उनके बाल और रूखे हो सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info